Job Alert Coming Soon

WORLD ENVIRONMENT DAY THEME 2024

 विश्व पर्यावरण दिवस

भूला कर्तव्य, बना स्वार्थी, सुध लो अब अपनी,
 लो संकल्प, रोपो वृक्ष , बिखरे सुखद ज्योति। हरियाली, मन भावन है, सृष्टि के कण में रमती ,
 रोपो बीज, करे श्रृंगार, रंग-बिरंगे सुमन से धरती ।।

मानव सृष्टि का सर्वोत्कृष्ट प्राणी है, इसमें कोई दो राय नहीं है। मनुष्य की बुद्धि, शक्ति और क्षमता ने दुनाया भर को सर्वोत्तम आविष्कार दिए है। आधुनिकता के राज में हम आसमान छू रहे है। ये मानव की महत्वकांक्षा ही तो थी  कि आज हम चांद, मंगल से मिलन की तैयारी में कामयाबी हासिल कर रहे हैं।

परन्तु हर सिक्के का दूसरा पहलू भी होता है, यहाँ भी है। विज्ञान चमत्कार का दूसरा नाम है, यह एक वरदान है लेकिन इसके उतने ही नुकसान भी है। और इन नुकसानों के कारण हमारा पर्यावरण दूषित हो रहा है, सो विज्ञान वरदान होने के साथ-२ अभिशाप भी बन रहा है।

WORLD ENVIRONMENT DAY THEME 2024

क्या है पर्यावरण


         अर्थात् परि + आवरण । परि मतलब जो हमारे चारो और है और आवरण मतलब जिसने हमें चारो और से घेरे हुए है। और ये आवरण हमारे पंच तत्वों अर्थात पृथ्वी, आकाश, जल, वायु, अग्नि सबके लिए हानिकारक है। इन्हीं सब के कारण धरती का बंजरपन, जल प्रदूषण, वायु प्रदूषण, ध्वनि प्रदूषण, वन कटाव आदि सतत् बढ़ रहे हैं।
               ग्लोबल वार्मिंग पृथ्वी के औसत तापमान में दीर्घकालिक वृद्धि है, जो मुख्यतः मानव गतिविधियों से उत्पन्न ग्रीनहाउस गैसों (जैसे CO₂, मीथेन) के कारण होती है। जीवाश्म ईंधनों का जलना, वनों की कटाई, और कृषि गतिविधियाँ इसके प्रमुख कारण हैं। इसके परिणामस्वरूप ग्लेशियर पिघल रहे हैं, समुद्र स्तर बढ़ रहा है, और मौसम चरम स्थितियों का सामना कर रहा है। इस समस्या के समाधान के लिए नवीकरणीय ऊर्जा का उपयोग, ऊर्जा दक्षता बढ़ाना, वनीकरण, और अंतर्राष्ट्रीय समझौतों का पालन आवश्यक है। ग्लोबल वार्मिंग मानवता और पर्यावरण के लिए एक गंभीर चुनौती है।

 

WORLD ENVIRONMENT DAY THEME 2024

पर्यावरण दिवस


पर्यावरण सरंक्षण हेतू विश्व भर में कई कार्यक्रम चलाए जाते हैं। जन-2 तक से पहुंचाने और जागरुकता फैलाने के लिए पर्यावरण दिवस मनाने की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र ने 1972 में की थी और तबसे यह विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।
हर वर्ष इस दिन के लिए के थीम  रखा जाता है जिसके तहत कई कार्यक्रम आयोजित होते हैं। इस साल का थीम है-

भूमि पुनस्थार्पन, मरुस्थलीकरण और सूखा प्रतिरोधक क्षमता”

इस वर्ष की मेजबानी सऊदी अरब कर रहा है। इस थीम का उद्देश्य है पर्यावरणीय संकटो का समाधान निकालना, उत्पादक भूमि का पुनस्थार्पन करना।  वृक्षारोपण , जल प्रबंधन, स्थानीय और राष्ट्रीय नीतियों का निर्माण  जिससे पूनस्थार्पना और सुखा प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा मिल सके। आगे हम यह जानने का प्रयास करते है कि इस थीम का महत्व क्यों है.

भूमि पुनस्थार्पन

अर्थात वो भूमि जो क्षतिग्रस्त हो गई या बंजर हो गई उस भूमि को उसकी प्राकृतिक अवस्था में लाना जिससे वह भूमि ऊपजाऊ हो । इससे न केवल उसकी गुणवता अपितु स्थानीय लोगो की आजीविका में भी सुधार होता है जिससे कृषि उत्पादन बढ़ता है।  पुर्नस्थापित भूमि जल धारण क्षमता रखती है और इससे जैव विविधता में वृद्धि होती है जिससे प्रारिस्थितिकीय तंत्र मजबूत होता है

मरूस्थलीकरण

मरूस्थलीकरण एक गंभीर समस्या है जिसमें ऊपजाऊ भूमि बंजर भूमि में बदल जाती है ऐसे  भूमि की पुर्नस्थापना हेतू कुछ टिकाऊ कृषि पद्धतियाँ लागू की जानी चाहिए। वृक्षारोपण मृदा सरंक्षण का जरुरी अंग है इससे न केवल मृदा सरक्षंण होता है बल्कि यह कार्बन अवशोषण में भी सहायक है। इसके लिए जरूरी है स्थानीय लोगो के साथ मिलकर नितियां बनानी चाहिए |

WORLD ENVIRONMENT DAY THEME 2024

सूखा प्रतिरोधक क्षमता


अर्थात ऐसे यंत्रो को अपनाना जो सूखे के प्रभाव को कम करे जैसे जल प्रबंधन, सिंचाई प्रणालिया, स्थानीय पौधों का उपयोग । सही जल प्रबंधन और सरंक्षण तकनीको का उपयोग इस प्रभाव को बढ़ाने में मदद करते है। आधुनिक और नई सिंचाई प्रणालियां अपनाकर जल का अधिकतम उपयोग निश्चित किया जा सकता है।

WORLD ENVIRONMENT DAY THEME 2024

निष्कर्ष

इस थीम की सफलता को अच्छी नीतियों की आवश्यकता है जिसमें वैश्विक संधिया जैसे UNCED, (United Nation nvent) आदि के तहत पहल की जाती है। इनके साथ-2 ही स्थानीय और राष्ट्रीय नीतियों का  निर्माण और सहयोग भी जरूरी है। इस दिवस का मूख्प   उद्देश्य जागरूकता बढ़ाना है।

विश्व प्रथर्यावरण दिवस 2024 का थीम अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रंशसनीय है। पर्यावरण सरंक्षण हेतू  इस दिन कई  समारोह, वृक्षारोपण इत्यादि के कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। यह थीम न केवल पर्यावरण की सुरक्षा के लिए बल्कि मानव समाज की स्थिरता और समृद्धि के लिए भी महत्वपूर्ण है। इस दिशा में ठोस कदम उठाकर हम एक स्वस्थ और स्थायी भविष्य  की दिशाा बढ़ सकते है।

       आओ, आज फिर बनाए मिट्टी के घरोंदे ,
       सोंधी-2 खुशबु वाले मिट्टी के घरोंदे ।
       रोपे बीज, पाए वृक्ष, हरी-भरी वंसुधरे,

      दरख्त से, बेल से, पुष्प से भरे वसुधरे।

WORLD ENVIRONMENT DAY THEME 2024

Read more: World Environment Day

Explore Topics

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Explore By Tags

About Us

हम सब मिलकर एक हो सकते है बस एक होने के लिए हम सबको मिलकर रहकर आगे बढ़ना होगा |

You May Have Missed

  • All Posts
  • Amazing Facts
  • Economy
  • Educations
  • entertainment
  • Fashion
  • Food
  • Fun
  • Gadgets
  • Guide
  • Health
  • Life
  • Lifestyle
  • News
  • Poetry
  • Science
  • SEO Tips for make Money
  • Sports
  • Tech
  • Technology
  • Travel
  • Trends
  • update
  • World
    •   Back
    • Bollywood
    • Hollywood

© 2024 Created with G Edu World

Scroll to Top