Navin Yadav, Author at News G Edu World - Page 6 of 6

Job Alert Coming Soon

Author name: Navin Yadav

Education ,author-News G Edu World,

Navin Yadav
Sports

IPL 2024 RCB VS MI

RCB को 27 गेंद बाकी रहते 7 विकेट से हराने के बाद हार्दिक पांड्या ने कहा, जिस ग्रैंड अंदाज में हम जीते वह महत्वपूर्ण है। 197 का टारगेट MI ने 15.3 ओवर में ही 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। हार्दिक ने कहा कि जिस तरह लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित और ईशान किशन ने 53 गेंद पर 101 रन जोड़ दिए, उसने हमें प्लेटफॉर्म दे दिया। रन-रेट को बेहतर करने के लिए हमारे लिए इस मैच को जल्दी जीतना जरूरी था। दिलचस्प बात यह है कि किसी ने भी इस बारे में कोई बात नहीं की थी। पवेलियन में इस पर कभी चर्चा नहीं हुई थी। परंतु किसी अच्छी टीम की खूबसूरती यही होती है कि उसके खिलाड़ियों को सिचुएशन अपने आप समझ में आ जाती है। जैसे ही टारगेट छोटा होता गया, हर बल्लेबाज के मन में यह बात चलने लगी कि हमें जल्द से जल्द मैच खत्म करना है। हार्दिक पांड्या ने कहा कि मैं ब्लेस्ड हूं, क्योंकि मेरी टीम में जसप्रीत बुमराह है। मैं जब भी बुमराह से गेंदबाजी करने कहता हूं, वह आते हैं और अपना सर्वश्रेष्ठ देकर जाते हैं।    हार्दिक ने कहा कि बुमराह नेट्स में रोजाना बहुत अभ्यास करते हैं। जो चीज जसप्रीत बुमराह किसी मैच में अप्लाई करने वाले होते हैं, उसे वह पहले नेट्स में ट्राई करके देख लेते हैं। जसप्रीत बुमराह का एक्सपीरियंस और कॉन्फिडेंस नेक्स्ट लेवल है। हार्दिक पांड्या ने बताया कि जैसे ही सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतक पूरा किया, मैंने मैदान पर ही उसे कहा वेलकम बैक सूर्या। ग्राउंड पर कुछ इलाके ऐसे हैं, जहां मैंने आज तक किसी बल्लेबाज को शॉट खेलते हुए नहीं देखा। मैं सूर्यकुमार यादव के खिलाफ विरोधी टीम का कप्तान भी रहा हूं। उनके लिए फील्ड सेट करना सबसे मुश्किल काम है। अपनी टीम में सूर्यकुमार यादव का होना आपके लिए हमेशा सुकून देने वाला होता है। अंत में हार्दिक पांड्या ने कहा कि पिछले मुकाबले में मैंने इसलिए गेंदबाजी नहीं की थी, क्योंकि हमारे पास पहले से ही कई सारे गेंदबाज थे। आज मैंने एक ओवर डाला। मैं परिस्थितियों के हिसाब से निर्णय लेता हूं। अगर टीम को मेरी आवश्यकता होगी, तो मैं लगातार गेंदबाजी करूंगा। मेंशन कर हार्दिक पांड्या के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दें। By Navin yadav ✍️✍️

Life

इंसानियत…….✍️✍️

#इन्सान …..✍️✍️✍️ अभी कुछ देर पहले जिस चमचमाती काली गाड़ी में रोहित ने फ्यूल भरा था वो कुछ दूर चलकर अचानक से रुक गई। थोड़ी देर रुकी रही फिर सामने गैरेज से एक मैकेनिक आया। फिर कुछ ही देर बाद उस गाड़ी का मालिक अपनी गाड़ी से उतरकर रोहित के करीब पहुंचा और लगभग चीखते हुए कहा “तुमने क्या डाला मेरी गाड़ी में?”   “जी..जी डीजल..” “बेवकूफ! क्या कर दिया ये तुमने, हज़ारों का नुकसान कर दिया मेरा।इंजन में खराबी आ गई है।मेरी गाड़ी पेट्रोल इंजन है” रोहित नया नया लगा है इस पेट्रोल पंप पर। सीधा सा लड़का है।पढ़ाई में होशियार मगर मजबूरी में इस काम पर लगा है। ये सुन वो हका बका रह गया। मैं स्थिति की गंभीरता समझ उनके पास गया “साहब, गलती से हो गया, नया लड़का है” उसने पहले एक भद्दी गाली दी मुझे और “साले..तो मैं क्या करूँ, जानता है कितनी महँगी गाड़ी है मेरी”  इतने में हमारे मैनेजर आ गएं। उन्होंने भी बहुत समझाने की कोशिश की।पर उसके सिर पर मानो खून सवार था, उसने इसी बीच रोहित को एक थप्पड़ लगा दिया।उस गरीब मासूम लड़के की आँखों में आँसू आ गए।वे हाथ जोड़े खड़ा रहा “मैं कुछ सुनना नहीं चाहता, अपने मालिक को बुलाओ”  मालिक का नाम सुनते ही मेरा गला सूख गया। पंप के मालिक यानी कर्नल साहब बहुत सख़्त आदमी हैं। उन्हें मुस्कुराते भी नहीं देखा हमने कभी। मैनेजर ने मालिक को फोन लगाया। इस बीच उस व्यक्ति ने रोहित को दो चार और गालियां दी।रोहित गर्दन झुकाए अपने आँसू छुपा रहा था। एक गुनहगार की तरह उसे एक बेंच पर बिठा दिया गया। उसे देख मुझे दया आ रही थी। पर मैं भी बहुत विवश था, आज ना सिर्फ उसकी नौकरी बल्कि उसे इतना बड़ा हर्जाना भी भरना होगा। उसका चेहरा देख मन करुणा से भरा जा रहा था कि तभी कर्नल साहब की गाड़ी आ चुकी थी, मारे डर के मेरे हाथ पैर में झुनझुनी सी दौड़ गई। वे पास ही खड़े मैनेजर के पास आये और सख़्त लहजे में पूछा “क्या बात है?’ “सर वो जो नया लड़का रखा है हमने ,उसने गलती से पेट्रोल की जगह डीजल भर दिया इनकी गाड़ी में, ये कह रहे हैं इनका बहुत नुकसान हो गया है, हर्जाना माँग रहे हैं”  मैनेजर ने लगभग सारी बातें बताई।कर्नल साहब ने एकबार रोहित की तरफ देखा और फिर उस व्यक्ति के पास गए “कितना नुकसान हुआ है आपका?” “लगभग पंद्रह हजार रुपये का”  उसने गुस्से में कहा।कर्नल साहब ने मैनेजर को उसे पंद्रह हजार रुपये देने को कहा। वो रुपये लेकर जाने लगा कि तभी “तुम्हें भी अपना हर्जाना चुकाना होगा” कर्नल साहब ने सख्ती से कहा “हर्जाना..?” “हाँ तुम्हारे नुकसान की भरपाई तो हमने कर दी मगर उस मासूम का क्या जिसे तुमने थपड़ और गाली दी है! उसकी भरपाई हो पाएगी तुमसे!” उस व्यक्ति ने हमारी तरफ देखा फिर कर्नल साहब को देखने लगा “ऐसे मत देखो तुम! माफ़ी मांगों इस लड़के से” कर्नल साहब ने कड़क कर बोला। उस व्यक्ति ने रोहित से माफ़ी माँगी और चला गया। रोहित गर्दन झुकाए अब भी खड़ा था  “इस नए लड़के को ठीक से काम सिखाओ तुम सब, हो सके तो सिर्फ पेट्रोल या सिर्फ डीजल वाले सिंगल पंप पर काम लो इससे” फिर मैनेजर ने डरते हुए पूछा “सर, तो क्या काम पर रहेगा ये?” “हाँ क्यूँ नहीं, इसने कोई अपराध नहीं किया है, एक छोटी सी भूल हुई है इससे और भूल सुधारने का मौका तो मिलना ही चाहिए।तुम जाओ रोहित, काम पर लग जाओ और आगे से ध्यान रखना”   मैंने जाते जाते भी कर्नल साहब के सख्त चेहरे पर हँसी तो नहीं देखी पर उनके चेहरे पर इंसानियत और मानवता देख मेरी आँखें भर आईं…! By Navin yadav ✍️✍️

Poetry

हृदय स्पर्शी रचना……..✍️✍️

ये सरकारी स्कूल के बच्चे क्यों होते है ये इतने अच्छे पानी मांगो तो जग भर लाते है पैर छुने के लिए दौड़ लगाते है एक कागज मांगो तो कापी फाड़ लाते है टीचर के काम के लिए होड़ लगाते है आगे -पीछे घूम कर शोर मचाते हैं  मासूम से ये बच्चे दिल जीत जाते है कोई घर से गरीब भी हो पर मन से अमीर है लगता है मानो इन्हीं के पास जमीर है डॉट भी दो तो दिल से ना लगाते है थोड़ा सा पुचकारो तो खूब ये शर्माते हैं है दिल को सुकून जो ये दिन दिखाया खुश किस्मत हूं मैं जो इनका शिक्षक बनाया. नवीन यादव ✍️✍️  

Educations

भारत के विरासत – स्थल यूनोस्को घोषित भारत के विरासत स्थल

➡️भारत के विरासत – स्थल यूनोस्को घोषित भारत के विरासत स्थल  —————————————- 1. एलीफेंटा की गुफाएं – महाराष्ट्र 2. एलोरा की गुफाएं – महाराष्ट्र 3. अजंता की गुफाएं – महाराष्ट्र 4. छत्रपति शिवाजी टर्मिनल – महाराष्ट्र 5. सांची स्तूप – मध्यप्रदेश 6. खजुराहो मंदिर – मध्यप्रदेश 7. भीमबेटका गुफा – मध्यप्रदेश 8. कोणार्क का सूर्य मंदिर – ओडिशा 9. मानस वन्य जीव अभयारण्य – असोम 10. काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान – असोम 11. हुमायूं का मकबरा – दिल्ली 12. लाल किला – दिल्ली 13. कुतुबमीनार – दिल्ली 14. महाबोधी मंदिर, गया – बिहार 15. मुगल सिटी, फतेहपुर सिकरी – उत्तर प्रदेश 16. ताजमहल, आगरा – उत्तर प्रदेश 17. आगरा का किला – उत्तर प्रदेश 18. नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान – उत्तराखंड 19. दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे – प. बंगाल 20. सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान – प. बंगाल Navin yadav ✍️✍️

Educations

भारत रत्न से सम्मानित होने वाले 53 व्यक्तियों की सम्पूर्ण सूची (1954 to 2024)

भारत रत्न से सम्मानित होने वाले 53 व्यक्तियों की सम्पूर्ण सूची ✨(1954 to 2024)   1. चक्रवर्ती राजगोपालाचारी – 1954 2. सर्वपल्ली राधाकृष्णन – 1954 3. चंद्रशेखर वेंकट रमन – 1954 4. डॉ. भगवान दास – 1955 5. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया – 1955 6. जवाहरलाल नेहरू – 1955 7. गोविंद बल्लभ पंत – 1957 8. डॉ. धोंडो केशव कर्वे – 1958 9. बिधान चंद्र रॉय – 1961 10. पुरूषोत्तम दास टंडन – 1961 11. राजेंद्र प्रसाद – 1962 12. ज़ाकिर हुसैन – 1963 13. पांडुरंग वामन काणे – 1963 14. लाल बहादुर शास्त्री (मरणोपरांत) – 1966 15. इंदिरा गांधी – 1971 16. वराहगिरि वेंकट गिरि – 1975 17. कुमारस्वामी कामराज (मरणोपरांत) – 1976 18. मदर मैरी टेरेसा बोजाक्सीहु (मदर टेरेसा) – 1980 19. आचार्य विनोबा भावे (मरणोपरांत) – 1983 20. खान अब्दुल गफ्फार खान- 1987 21. मनिदुर गोपालन रामचन्द्रन (मरणोपरांत) – 1988 22. भीमराव रामजी अम्बेडकर (मरणोपरांत) – 1990 23. डॉ. नेल्सन रोलीहलाहला मंडेला – 1990 24. मोरारजी रणछोड़जी देसाई – 1991 25. राजीव गांधी (मरणोपरांत) – 1991 26. सरदार वल्लभभाई पटेल (मरणोपरांत) – 1991 27. मौलाना अबुलकलाम आज़ाद (मरणोपरांत) – 1992 28. जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा – 1992 29. सत्यजीत रे (मरणोपरांत) – 1992 30. गुलजारी लाल नंदा (मरणोपरांत) – 1997 31. अरुणा आसफ अली (मरणोपरांत) – 1997 32. डॉ. APJ अब्दुल कलाम – 1997 33. मदुरै शन्मुखवदिवु सुब्बुलक्ष्मी – 1998 34. चिदम्बरम सुब्रमण्यम – 1998 35. जयप्रकाश नारायण (मरणोपरांत) – 1998 36. प्रोफेसर अमर्त्य सेन – 1999 37. गोपीनाथ बोरदोलोई (मरणोपरांत) – 1999 38. पंडित रविशंकर – 1999 39. लता दीनानाथ मंगेशकर – 2001 40. उस्ताद बिस्मिल्लाह खान – 2001 41. पंडित भीमसेन गुरुराज जोशी – 2009 42. प्रो. CR राव – 2014 43. सचिन रमेश तेंदुलकर – 2014 44. अटल बिहारी वाजपेई – 2015 45. पंडित मदन मोहन मालवीय (मरणोपरांत) – 2015 46. नानाजी देशमुख (मरणोपरांत) – 2019 47. डॉ. भूपेन्द्र कुमार हजारिका (मरणोपरांत) – 2019 48. प्रणब मुखर्जी – 2019 49. कर्पूरी ठाकुर (मरणोपरांत) – 2024 50. लालकृष्‍ण आडवाणी – 2024 51. चौधरी चरण सिंह – 2024 52. पीवी नरसिम्‍हा राव – 2024 53. डॉ. एमएस स्‍वामीनाथन – 2024 लेखक: नवीन यादव ✍️✍️

Educations

भारत के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे

✅भारत के अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे • दिल्ली ▪️इदिरा गांधी अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र • मम्बई ▪️छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र • चन्नई ▪️चन्नई अंतर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र • कोलकाता ▪️नताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र • बगलोर ▪️कम्पेगोडा अंतर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र • हदराबाद ▪️राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र • रांची ▪️बिरसा मुंडा अंतर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र • अहमदाबाद ▪️सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र • जयपुर ▪️जयपुर अंतर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र • तिरुवनंतपुरम ▪️तरिवेंद्रम अंतर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र • गोवा ▪️दाबोलिम अंतर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र • गवाहाटी ▪️लोकप्रिय गोपीनाथ बारदोलोइ अंतर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र • अमृतसर ▪️शरी गुरु रामदास जी अंतर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र • कोचीन ▪️कोचीन अंतर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र • पोर्ट ब्लेयर {अंड मान निकोबार} ▪️वीर सावरकर अंतर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र • कोझिकोड ▪️कालीकट अंतर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र • भवनेश्वर ▪️बिजू पटनायक अंतर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र • नागपुर ▪️बाबा साहेब अम्बेदकर अंतर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र • लखनऊ ▪️चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र • वाराणसी ▪️लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र • मगलौर ▪️मगलौर अंतर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र • कोयंबतूर ▪️कोयम्बटूर अंतर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र • तिरुचिरापल्ली ▪️तिरुचिरापल्ली अंतर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र • इम्फाल ▪️इम्फाल अंतर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र By Navin yadav ✍️✍️

update

1857 ई. के क्रांति से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर-

✅1857 ई. के क्रांति से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर-            प्रश्न ➜ 1857 ई. का विद्रोह कहाँ से प्रारंभ हुआ ? उत्तर ➜ बैरकपुर से प्रश्न ➜ 1857 ई. के विद्रोह के समय भारत का गवर्नर जनरल कौन था ? उत्तर ➜ लॉर्ड कैनिंग प्रश्न ➜ किस सैनिक ने 1857 का विद्रोह आरंभ किया था ? उत्तर ➜ मंगल पांडे प्रश्न ➜ मगंल पांडे को फाँसी कब दी गई थी ? उत्तर ➜ 8 अप्रैल, 1857 प्रश्न ➜ 1857 के विद्रोह में कानुपर से नेतृत्व किसने किया था ? उत्तर ➜ तात्यां टोपे एवं नाना साहब प्रश्न ➜ तात्या टोपे का वास्तविक नाम क्या था ? उत्तर ➜ रामचंद्र पांडुरंग प्रश्न ➜ 1857 के विद्रोह  में बिहार से नेतृत्व किसने किया था ? उत्तर ➜ नेता कुँवर सिंह प्रश्न ➜ 1857 ई. के विद्रोह में दिल्ली से नेतृत्व किसने किया था ? उत्तर ➜ बहादुरशाह जफर ने प्रश्न ➜ 1857 ई. के विद्रोह में लख़नऊ से नेतृत्व किसने किया था ? उत्तर ➜ बेगम हजरत महल प्रश्न ➜ 1857 ई. के विद्रोह में झाँसी से नेतृत्व किसने किया था ? उत्तर ➜ रानी लक्ष्मीबाई प्रश्न ➜ 1857 ई. के विद्रोह में इलाहबाद एवं बनारस से नेतृत्व किसने किया था ? उत्तर ➜ लियाकत अली प्रश्न ➜ भारतीय स्वतंत्रता संग्राम,1857 पुस्तक किसने लिखी ? उत्तर ➜ वी. डी. सावरकर   प्रश्न ➜ एटिन फिफ्टी सेवन पुस्तक किसने लिखी है ? उत्तर ➜ मौलाना अबुल कलाम आजाद   प्रश्न ➜ बाहदुर शाह -II को कहाँ पकड़ा गया था ? उत्तर ➜ हुमायुँ के मकबरे से   प्रश्न ➜ 1857 ई. का विद्रोह ब्रिटिश शासन को उखाड़ फेंकने के लिए भारतीय जनता की क्रांति है’ ये किसके वचन था ? उत्तर ➜ कार्ल मार्क्स   प्रश्न ➜ भारतीय क्रांतकारियों में लक्ष्मीबाई अकेली मर्द है ये किसने कहा था ? उत्तर ➜ ब्रिटिश अधिकारी ह्यूरोज   प्रश्न ➜ रानी लक्ष्मीबाई का वास्तविक नाम क्या था ? उत्तर ➜ मणिकर्णिका   प्रश्न ➜ 1857 ई. के विद्रोह की असफलता के बाद बहादुरशाह II को किस स्थान पर निर्वासित किया गया था ? उत्तर ➜ रंगून   प्रश्न ➜ इलाहाबाद को किसने आपातकालीन मुख्यालय बनाया था ? उत्तर ➜ लॉर्ड केनिंग   प्रश्न ➜ भारतीय सुधार समिति की स्थापना कब की गई थी ? उत्तर ➜ 1857 में   प्रश्न ➜ 1857 ई. की क्रांति का चिन्ह क्या निश्चित किया गया ? उत्तर ➜ कमल व चपाती By Navin yadav ✍️✍️

update

IPL match batting Abhishek Sharma

जिस तरह गाङियां शून्य से सौ किमी/घन्टा की रफ्तार मात्र कुछ सेकन्ड में प्राप्त करती हैं बिल्कुल वैसे ही सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा भी सीएसके के खिलाफ शून्य रन से 37 रन तक मात्र 12 गेंद में ही पहुंच गये। अभिषेक शर्मा इस वर्ष आईपीएल में बेहद तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं। अभिषेक शर्मा की तूफानी बल्लेबाजी का अनुमान आप इसी बात से लगा सकते हैं कि उनके आगे वर्तमान में दुनिया के सबसे विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज ट्रेविस हेड भी फीके नजर आने लगते हैं।युवराज सिंह की तरह बल्लेबाजी करने वाले अभिषेक शर्मा आज ऐसा लग रहा था कि मात्र 12 गेंद पर अर्द्धशतक लगाने के मूड में थे और युवराज सिंह के रिकार्ड की बराबरी करना चाह रहे थे। अभिषेक शर्मा ने चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी के एक ही ओवर में 26 रन बल्ले से और एक रन नोबाल के ले लिए। मुकेश चौधरी के इस ओवर में अभिषेक ने तीन छक्के और दो चौके जङे और यह सनराइजर्स हैदराबाद की पारी का मात्र दूसरा ओवर था।अभिषेक शर्मा ने कुल 12 गेंद पर 37 रन की तूफानी पारी खेली जिसमें 3 चौके और 4 छक्के शामिल हैं।ओपनर के तौर पर सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा और हेड,केकेआर के लिए सुनील नारायण,चेन्नई सुपर किंग्स के लिए रचिन इस समय दिखा रहे हैं कि कैसे पावरप्ले का फायदा उठाया जाता है। अभिषेक शर्मा आज चाहते तो आसानी से खेलकर अर्द्धशतक जङ सकते थे लेकिन उन्होंने अर्द्धशतक से ज्यादा पावरप्ले का फायदा उठाना उचित समझा और आउट हो गये। अभिषेक शर्मा की यह पारी टुकटुक बल्लेबाजों के लिए एक आइने की तरह है।

About Us

हम सब मिलकर एक हो सकते है बस एक होने के लिए हम सबको मिलकर रहकर आगे बढ़ना होगा |

You May Have Missed

  • All Posts
  • Amazing Facts
  • Economy
  • Educations
  • entertainment
  • Fashion
  • Food
  • Fun
  • Gadgets
  • Guide
  • Health
  • Life
  • Lifestyle
  • News
  • Poetry
  • Science
  • SEO Tips for make Money
  • Sports
  • Tech
  • Technology
  • Travel
  • Trends
  • update
  • World
    •   Back
    • Bollywood
    • Hollywood

© 2024 Created with G Edu World

Scroll to Top